25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / समाज के कथित ठेकेदारों ने बेटे से कटवाई पिता के हाथों की दसों अंगुलियां

समाज के कथित ठेकेदारों ने बेटे से कटवाई पिता के हाथों की दसों अंगुलियां

बंगाल में सालिसी सभा की गैर कानूनी कार्रवाई: काला जादू का संदेह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 10 Oct 2018, 11:58 PM IST

Kolkata West Bengal

समाज के कथित ठेकेदारों ने बेटे से कटवाई पिता के हाथों की दसों अंगुलियां

अंधिविश्वासियों की शिकायत पर समाज के ठेकेदारों ने सोमवार को गांव में सालिसी सभा बुलाई। आरोपी वृद्ध को गांव के लोगों के सामने बेरहमी से मारा-पीटा गया। फिर समाज के ठेकेदारों ने उसके बेटे को उसके दोनों हाथों की सभी अंगुलियों को काट डालने का आदेश दिया। मना करने पर बेटे को भी मारा-पीटा गया। उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर इस कदर अत्याचार किया गया कि युवक मजबूर हो अपने पिता के दोनों हाथों की अंगुलियां काट डाली।

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में फिर सालिसी सभा की गैर-कानूनी कार्रवाई की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समाज के कथित ठेकेदारों ने एक वृद्ध को ओझा ठहराते हुए उसके दोनों हाथों की दसों अंगुलियां उसके बेटे से कटवा दी। निर्मम अत्याचार के शिकार वृद्ध अस्पताल में जीवन-मौत से जंग लड़ रहा है। राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ी करने वाली यह घटना बीरभूम जिले के पारुई इलाके के राधाकृष्ण गंाव की है। आदिवासी बहुल गांव में सोमवार को वृद्ध पर निर्मम अत्याचार किया गया था। वृद्ध का बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। कलक्टर मौसमी गोदारा बासु ने बताया कि उन्होंने बीडीओ और एसडीओ को मामले की जांच का आदेश दिया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या है मामला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांव में कुछ दिनों से एक मासूम बच्चा बीमार है। बच्चे के परिवारवालों ने सामाज के ठेकेदारों के पास शिकायत की थी कि उक्त वृद्ध व्यक्ति ओझा है। उसने उसके बच्चे पर काला जादू कर दिया है। उसके काले जादू के प्रभाव से बच्चे का स्वास्थ्य दिन-ब-दिन खराब हो रहा है। अंधिविश्वासियों की शिकायत पर समाज के ठेकेदारों ने सोमवार को गांव में सालिसी सभा बुलाई। आरोपी वृद्ध को गांव के लोगों के सामने बेरहमी से मारा-पीटा गया। फिर समाज के ठेकेदारों ने उसके बेटे को उसके दोनों हाथों की सभी अंगुलियों को काट डालने का आदेश दिया। मना करने पर बेटे को भी मारा-पीटा गया। उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर इस कदर अत्याचार किया गया कि युवक मजबूर हो अपने पिता के दोनों हाथों की अंगुलियां काट डाली।

यह भी पढ़ेंः समाज के कथित ठेकेदारों ने सुनाया युवक को जिंदा जलाने का फरमान

-------

लाभपुर में युवती से कराए थे सामूहिक बलात्कार

साल २०१४ में बीरभूम जिले के लाभपुर थाना क्षेत्र के सुबलपुर गांव में समाज के कथित ठेकेदारों ने एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप का फरमान सुनाया था। इसके बाद सरेआम दिन के उजाले में उक्त युवती के साथ एक के बाद एक १३ लोगों ने बलात्कार किया था। युवती का दोष सिर्फ इतना था कि वह गैर-समुदाय के लडक़े से प्रेम करती थी। राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की तीखी आलोचना हुई थी। उस घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सालिसी सभा की गैर कानूनी कार्रवाई को रोकने लिए राज्य पुलिस को विशेष निर्देश दिया था।