4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में एक और भाजपा नेता की हत्या

- मंदिर बाजार इलाका: आरोप तृणमूल समर्थकों पर- दो गिरफ्तार, प्रदर्शन, तनाव, पुलिस बल तैनात
2 min read
Google source verification
Kolkata West Bengal

बंगाल में एक और भाजपा नेता की हत्या

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में एक और स्थानीय भाजपा नेता की नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई है। दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिर बाजार इलाके में कुछ अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उसे गोद डाला। मृतक की पहचान शक्तिपद सरदार (45) के रूप में हुई है। वह मंदिर बाजार- धानुरहाट मंडल समिति के सचिव थे। जिला भाजपा का आरोप है कि शक्तिपद की हत्या तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने की है। जिला तृणमूल इकाई ने आरोप को झूठा बताया है। घटना के संबंध में पुलिस ने दो लोगों के गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। भाजपा समर्थकों ने इलाके में तथा कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

- -

चाकू से गोद डाला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार शक्तिपद शुक्रवार रात जब अपनी दुकान बंद कर बाजार से घर लौट रहा थे, शिवतल्ला मोड़ के नजदीक अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने चाकू से गोदकर शक्तिपद को बीच सडक़ पर छोड़ दिया। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को उन पर नजर पड़ी। लोग शक्तिपद को डायमंड हार्बर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कोलकाता के अस्पताल में रैफर किया। कोलकाता लाते समय रास्ते में शक्तिपद का दम टूट गया।

--

लटका दिया था दो को मारकर

इससे पहले गत मई महीने के आखिर में पुरुलिया जिले में त्रिलोचन महतो (20) एवं जून महीने के शुरू में दुलाल कुमार (32) नामक भाजपा कार्यकर्ता की नृशंस ढंग से हत्या की गई थी। त्रिलोचन का शव पेड़ से तथा दुलाल कुमार का शव बिजली के टावर से लटका पाया गया था। उक्त दोनों घटनाओं को लेकर जोरदार हंगामा हुआ था। भाजपा के केन्द्रीय नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की तीखी निंदा की थी।