23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / अब बंगाल में भाजपा को और मजबूत बनाएगी बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष

अब बंगाल में भाजपा को और मजबूत बनाएगी बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष

लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में एक के बाद एक टूट की घटनाएं तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक से लेकर पंचायत व स्थानीय निकायों के पार्षदों के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बुधवार को बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष भाजपा में शामिल हो गईं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 6 Jun 2019, 3:04 PM IST

kolkata west bengal

अब बंगाल में भाजपा को और मजबूत बनाएगी बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष


- तृणमूल की अभिनेत्री सांसदों मिमि और नुसरतजहां का काट निकालने की होगी कवायद
कोलकाता.
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में एक के बाद एक टूट की घटनाएं तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक से लेकर पंचायत व स्थानीय निकायों के पार्षदों के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बुधवार को बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष भाजपा में शामिल हो गईं। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व लोकप्रिय मुखौटा के रूप में अंजू को जनता के समक्ष लाएगा। ताकि युवा पीढ़ी को पार्टी संगठन से जोड़ा जा सके। कोलकाता के मुरली धर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष तथा नवनिर्वाचित सांसद दिलीप घोष की उपस्थिति में अंजू ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष घोष ने इन्हें पार्टी का ध्वज प्रदान कर इनका स्वागत किए। बंगाल में बांग्लादेश की नागरिक के भाजपा में शामिल होने की यह पहली घटना है। हालांकि अंजू से उनकी वर्तमान नागरिकता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। सूत्रों की मानें तो राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में संगठन की जड़े और मजबूत बनाना चाह रहा है। इन इलाकों में बांग्लादेश से आए लोगों की घनी आबादी है, जहां अंजू को पार्टी संगठन के काम में इस्तेमाल किया जाना है।