6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी के खिलाफ मैंच फिक्सिंग के आरोप की जांच शुरू, 3 घंटे तक हुई पूछताछ

क्रिकेटर मोहम्मद शामी पर कथित तौर पर मैंच फिक्सिंग के आरोपों की जांच बीसीसीआई ने शुरू कर दी है।गुरूवार को बीसीआई के अधिकारियों ने शमी से पूछताछ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 15 Mar 2018, 9:43 PM IST

Kolkata West bengal

.पत्नी हसीन जहां ने बोर्ड की प्रशासक कमेटी के चेयरमैन को भेजी शिकायत की प्रति

कोलकाता. नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कथित तौर पर मैच फिक्सिंग तथा पाकिस्तान की युवती से पैसे लेने के आरोपी क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा के अधिकारियों ने नई दिल्ली में शमी से गुरुवार को करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। शमी से फिर से पूछताछ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच शमी की पत्नी हसीन जहां ने बोर्ड की प्रशासक कमेटी के चेयरमैन विनोद राय को शिकायत की प्रति भेज दी। राय ने हसीन जहां के वकील जाकीर हुसैन को फोन कर उनसे एफआईआर की प्रति मांगी थी। हसीन के वकील ने एफआईआर की प्रति इमेल कर दी है।

गौरतलब है कि हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा तथा पाक की युवती से पैसे लेने समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद शमी नरम पड़ गए हैं। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में शमी ने कहा कि पत्नी के साथ नोंक-झोंक घर-घर की बात है। बातचीत के माध्यम से इसे सुलझाया जा सकता है। एक सवाल के जवाब में शमी ने बताया कि मैच फिक्सिंग करने से पहले मैं मरना पसंद करूंगा।


----
क्या कहा है हसीन ने
हसीन ने आरोप लगाया है कि शमी अलीस्बा नामक पाकिस्तान की एक लडक़ी शमी ने दुबई में मेटी रकम लेने गए थे। वहां से जब लौटे थे तब कई सूटकेस लेकर आए थे। सभी सूटकेसों में ताला बंद था। बीसीसीआई जांच करे की शमी को पाकिस्तानी लडक़ी ने क्यों पैसे दी थी। हसीन की ओर से लगाए गए इस आरोप की जांच के लिए बीसीआई ने आदेश जारी किया है। बीसीआई ने जांच दल को सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।