कोलकाता
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा कथित तौर पर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के नीरज कुमार को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। दोषी पाए जाने पर शमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका संकेत बीसीसीआई ने दिया है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान इंग्लैंड के व्यवसायी व शमी के दोस्त मोहम्मद भाई ने मैच फिक्सिंग के लिए पाकिस्तानी युवती अलीसबा के माध्यम से शमी को रुपए दिया था। अलीसबा के साथ शमी के अवैध संबंध हैं। यह सनसनीखेज आरोप शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर लगाया है। इस आरोप कोबीसीसीआई ने गंभीरता से लिया है।