स्थानीय भाजपा नेता अभिजीत रय का कहना है कि इलाके में भाजपा पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे घबराकर TMC के कार्यकर्ता इस किस्म के हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस किस्म की किसी भी घटना के पीछे पार्टी का हाथ होने से इनकार किया है। TMC के नेताओं का कहना है कि यह घटना भाजपा के गुंडों के बीच आपसी लड़ाई का परिणाम है।