11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी भाजपा

72 घंटे में बदल गया चुनाव परिणाम। रविवार को पुनर्गणना के बाद भाजपा के बदले तृणमूल को निर्वाचित घोषित किया गया।

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी भाजपा

- 72 घंटे में बदला पंचायत चुनाव नतीजा

- पुरुलिया में जिला परिषद में भाजपा की जगह तृणमूल की जीत करार दिया
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव को लेकर उठे विवाद राज्य निर्वाचन आयोग का पीछा नहीं छोड़ रहा है। 72 घंटे में बदल गया चुनाव परिणाम। रविवार को पुनर्गणना के बाद भाजपा के बदले तृणमूल को निर्वाचित घोषित किया गया। इसे लेकर भाजपा एक बार फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है। हुआ यह कि १७ मई को मतगणना के दौरान पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर प्रखण्ड-1 के 38 नंबर जिला परिषद सीट से भाजपा उम्मीदवार को 519 वोटों के अंतर से निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजयी उम्मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था। इससे असंतुष्ट तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने उक्त सीट पर फिर से मतगणना करने की मांग राज्य निर्वाचन आयोग से की थी। सूत्रों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को स्थानीय रघुनाथपुर कॉलेज में दोबारा गिनती का काम शुरू हुआ। हालांकि भाजपा ने पुनर्गणना का बहिष्कार किया था। गिनती पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अनाथबंधु मांझी को 1029 वोटों के अंतर से विजयी घोषित कर दिया। भाजपा ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। पुरुलिया जिला भाजपा अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने प्रशासन की मदद से भाजपा की जीती हुई सीट पर डाका डाला है। पुनर्गणना के नाम पर तृणमूल को जिताया गया। भाजपा उक्त चुनाव परिणाम को अवैध करार देते हुए हाईकोर्ट में चुनौती देगी।

पुरुलिया में तृणमूल-भाजपा में कड़ा मुकाबला-
पुरुलिया जिले के अधिकांश सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। जिले में ग्राम पंचायत की 1944 सीटों में से 1921 पर 14 मई को चुनाव हुए थे। इनमें से तृणमूल को 838 सीटों पर तथा भाजपा को 645 सीटों पर जीत हासिल हुई है। पंचायत समिति की 446 सीटों में से 441 पर चुनाव हुए थे। इनमें से 234 पर तृणमूल और 142 पर भाजपा की जीत हुई है। जिला परिषद की सभी 38 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें से तृणमूल को 25 और भाजपा को 10 और कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं।