19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / भाजपा नेता दिलीप घोष के बिगड़े बोल

भाजपा नेता दिलीप घोष के बिगड़े बोल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने वालों को उनकी ही भाषा में जवाब देने की धमकी दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:06 PM IST

kolkata west bengal

कहा, भाजपाइयों पर हमला किया तो बीवी-बच्चे हो जाएंगे अनाथ
- हमलावर को उसी की भाषा में जवाब देने की धमकी दी

आम लोगों के पैसे लूट कर जिन्होंने रखा है उसका वे इस्तेमाल भी नहीं पाएंगे

कोलकाता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने वालों को उनकी ही भाषा में जवाब देने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों पर हमला किया तो उनकी बीवी और बच्चों को अनाथ कर दिया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए घोष ने कहा कि हमला करने वाले जो भाषा समझते है वे उन्हीं की भाषा में उन्हें जवाब देंगे। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों की बीवी और बच्चों को अनाथ बना दिया जाएगा। आम लोगों के पैसे लूट कर जिन्होंने रखा है उसका वे इस्तेमाल भी नहीं पाएंगे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। वे उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा स्थित चंदपाड़ा में प्रचार अभियान करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सिर कलम करने की भी धमकी दी

उन्होंने हमलावरों को मिट्टी में गाडऩे और सिर कलम करने की भी धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भाजपा के लोगों को आंख भी दिखाई तो उसे बुरे अंजाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो कोई भी भाजपा के लोगों को हाथ लगा कर देखें। हम उसका क्या हश्र करते हैं।
- दिलीप बोल रहे असभ्य भाषा-मंत्री

दिलीप घोष के बयान की कड़ी निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस के उत्तर 24 परगना जिला अध्यक्ष और राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि दिलीप घोष असभ्य भाषा बोल रहे हैं। प्रदेश स्तर के नेता बनने के लिए वे अयोग्य हैं। पंचायत चुनाव जीतने के लिए ये सब कर रहे हैं। लेकिन भाजपा पूर्ण रूप से भी एक भी पंचायत नहीं जीत पाएगी। वर्ष 2019 तक वे भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं रहेंगे।