6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में बम विस्फोट, 1 की हालत गंभीर

कोलकाता
less than 1 minute read
Google source verification
दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में बम विस्फोट, 1 की हालत गंभीर

दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में बम विस्फोट, 1 की हालत गंभीर


दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में एक घर में बम विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना पठानखाली गांव में बुधवार शाम को घटी। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घायल व्यक्ति की पहचान फकीर मोल्ला के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम को आसपास के लोगों ने अचानक जोरदार आवाज सुनी। बम फकीर के घर में फटा था। घर में बम फटने से वह बुरी घायल हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि फकीर का अधिकांश शरीर जल गया था। उसका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है। हालांकि उसकी हालत गंभीर है।गोसाबा पुलिस थाने ने घटना की जांच शुरू कर दी ।प्राथिमक रूप में संदेह है कि बम फकीर के घर में ही छुपाए गए थे। मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी गोसाबा में एक बम विस्फोट में 6 लोग घायल हो गए थे।गोसाबा थाना क्षेत्र के अरमपुर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता घर लौट रहे थे। शोभन देबनाथ, विक्रम शील, अर्पन देबनाथ, सुजन कुराली, महादेव नाइक सहित 6 लोगों पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने बम फेंक दिया था। जिसमें 2 लोगों के मौत हो गई थी।