17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहिंग्या मुद्दे पर ममता पर बरसीं अभिनेत्री कोयना

फिल्म अभिनेत्री कोयना मित्रा ने रोहिंग्या मुस्लिमों को पश्चिम बंगाल में शरण देने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 25 Mar 2018, 7:45 PM IST

kolkata west bengal

- कहा, देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं रोहिंग्या, बसने के लिए जमीन दे रहीं ममता

- कोयना के इस ट्वीट पर अभिनेत्री शबाना आजमी का जोरदार विरोध
मुंबई/कोलकाता

फिल्म अभिनेत्री कोयना मित्रा ने रोहिंग्या मुस्लिमों को पश्चिम बंगाल में शरण देने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे राष्ट्रीय सुराक्षा के लिए खतरा बताते हुए कोयना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। कोयना ने ट्वीटर पर लिखा है कि आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का कारण म्यांमार और श्रीलंका से रोहिंग्या मुस्लिम भगाए जा रहे हैं और पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें जमीन मुहैया कर बसा रही हैं। ऐसा करना देश की सुरक्षा के लिए घातक है। इसका कड़ा विरोध किया जाना चाहिए। कोयना मित्रा के २३ मार्च के इस ट्वीट का फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने विरोध जताया है। इसको लेकर कोयना और शबाना आजमी में काफी तर्क-वितर्क हुआ है। कोयना के ट्वीट के जवाब में शबाना ने लिखा कि सभी को आतंकी कहना गलत है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने म्यांमार में सैन्य आक्रमण को जाति नरसंहार का एक उदाहरण बताया है, जिसकी वजह से रोहिंग्या को म्यांमार से पलायन करना पड़ा है। इस पर कोयना ने कहा कि सवाल ये है कि हम बाहरी लोगों को यहां शरण क्यों दे रहे हैं? हम दोनों महाराष्ट्र में रहते हैं और उनकी दिक्कतों को समझना मुश्किल है। मुझे मीडिया से ज्यादा इस विषय में बाकी लोगों से जानकारी मिली है। मेरे कई करीबी पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं। कोयना के इस ट्वीट के बाद शबाना ने रोहिंग्या वृद्धों और महिलाओं की मार्मिक तस्वीरें पोस्ट कर कहा पूछा कि क्या ये सब आतंकी हैं? क्या ये बूढ़ी औरतें और बच्चे तुमको आतंकी लगते हैं? इस पर कोयना ने जवाब दिया ‘सभी आतंकियों के माता-पिता होते हैं। ’ मैं मानती हूं कि वे अच्छे इंसान होंगे। हर कोई बुरा नहीं होता, लेकिन जब हमारा देश बाहरी लोगों और घुसपैठियों की वजह से पीडि़त है तो हमें एक साथ खड़े होकर उनका बहिष्कार करना चाहिए। मेरे लिए यह अंधा कानून है। उल्लेखनीय है कि रोहिंग्या मामले में केन्द्र और पश्चिम बंगाल सरकार में मतभेद चल रहा है।