पुलिस प्रशासन की ओर से बार- बार दबाव देने के कारण व आम जनता की असुविधा को देखते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की जगह में परिवर्तन किया गया है। अब प्रत्येक मंगलवार को हरदत्त राय चामडिय़ा रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समक्ष पाठ होगा।
भाजपा नेता व पाठ के आयोजन से जुड़े उमेश राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लगाए गए प्रतिबंध के कारण पाठ करने वालों को असुविधा हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता के दबाव के कारण शुरुआत से ही पाठ बंद कराने का प्रयास कर रही थी। पाठ बंद नहीं होगा मंगलवार डबसन रोड की जगह हर दत्त राय चमडिय़ा रोड पर चलता रहेगा।