10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में मरीज ने गले की नस काट कर की आत्महत्या की कोशिश

- नाखून काटने के लिए मांगा था ब्लेड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Vanita Jharkhandi

•

Updated: 27 Jun 2018, 8:53 PM IST

kolkata west bengal

अस्पताल में मरीज ने गले की नस काट कर की आत्महत्या की कोशिश

- दो महीने से अस्पताल में रहते हुए इलाज करवा रहा था

बांकुड़ा . बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने ब्लेड से अपने गले की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मरीज का नाम लाल्टू मालाकार है। सूत्रों के अनुसार लाल्टू सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। वह लगभग दो महीने से अस्पताल में रहते हुए इलाज करा रहा था। मंगलवार की रात को किसी अन्य मरीज के घरवालों से नाखुन कांटने के लिए ब्लेड मांगा। उसके बाद शौचालय में जाकर गले की नस काटने लगा। ऐसा करते हुए अन्य मरीज ने उसे देख लिया। उसके चिल्लाने के बाद आस-पास से अन्य लोग दौड़े आए। उसी रात को लाल्टू के गले का आपरेशन किया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। सूत्रों के अनुसार लम्बे समय से सीने में दर्द होने से वह परेशान था। वह मानसिक रूप से अवसादग्रस्त हो गया था। इस घटना से वार्ड में तनाव का माहौल देखा गया।

पाट खेत से मिला कंकाल, आई फॉरेंसिक टीम
- स्थानीय बाशिन्दे किया दावा कंकाल उसकी बेटी का है
मुर्शिदाबाद. मुर्शिदाबाद के नउदा थाना इलाके के आमतल्ला पाट खेत से बुधवार को कंकाल बरामद हुआ। कंकाल के पास से जूते व चूड़़ी भी मिली हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंकाल किसी महिला का है। मौके पर फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी पहुंचे व नमूने संग्रहित किए।

सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह डूबतला माठ स्थित पाट के खेत से दुर्गन्ध आ रही थी। लोगों ने थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस पहुंची तलाशी में कंकाल बरामद हुआ। पास से ही चूड़ी व जूते भी मिले। स्थानीय निवासी आपेल शेख ने दावा किया कि कंकाल उनकी बेटी का है। वह 16 जून से लापता है। जिसकी शिकायत थाने में की थी। घटनास्थल से मिली चूड़ी व जूते उसने ही बेटी को खरीद कर दिए थे। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।