24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / जोड़ाबागान कांड : 18 तक आरोपी को पुलिस हिरासत

जोड़ाबागान कांड : 18 तक आरोपी को पुलिस हिरासत

- फांरेसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 7 Feb 2021, 8:29 AM IST

जोड़ाबागान कांड : 18 तक आरोपी को पुलिस हिरासत

जोड़ाबागान कांड : 18 तक आरोपी को पुलिस हिरासत

कोलकाता
जोड़ाबागान मामले के आरोपी को शनिवार को कलकत्ता सिटी सेशंस कोर्ट लाया गया। अदालत ने उसे 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत रखने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि शुक्रवार को घर के केयरटेकर रामकुमार ने जोड़ाबागान मामले में पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। बच्ची की ऑटोप्सी रिपोर्ट में भी मिली पेट में बिरयानी और चिप्स मिले। यौन संबंधों की भी पुष्टिहुई है। आरोपी से पूछताछ की गई और विभिन्न जानकारी मिली। 9 बी वैष्णव सेठ फर्स्ट लेन के केयरटेकर राम कुमार उर्फ लंबू बुधवार शाम 6.30 बजे बिरयानी के पैकेट के साथ घर में शराब पी रहा था। उन्होंने शाम करीब 7.45 बजे से शराब पीना शुरू कर दिया। जैसे ही वह अपने मोबाइल फोन पर पोर्नोग्राफी देख रहा था तभी घर की दूसरी मंजिल के पास एक बच्चीे की आवाज़ सुनी और उठ गया। फिर वह भोजन के लिए लालच दिखाते हुए 9 साल की लड़की को घर ले आया। वहां उन्हें चिप्स और बिरयानी खिलाई गई। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।