6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर मोहम्मद शमी से कोलकाता पुलिस ने की घंटो पूछताछ

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:04 PM IST

Kolkata West Bengal

- शमी के बड़े भाई हसीम से भी किया गया जिरह

- शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर मारपीट और हसीम पर दुष्कर्म का लगाया है आरोप

कोलकाता

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्नी हसीन जहां की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कोलकाता पुलिस ने बुधवार को शमी और उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीम से कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में घंटों पूछताछ की। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ने हसीन जहां की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। दोनों का बयान रिकार्ड किया गया है। उनके बयानों की जांच की जा रही है। जरूरत पडऩे पर दोनों को पुन: तलब किया जाएगा। कोलकाता पुलिस के बुलावे पर हसीम दोपहर 12:00 बजे एवं शमी दोपहर 2:00 बजे लालबाजार पहुंचे। आईपीएस त्रिपाठी के चेंबर में वूमेन ग्रिवांस सेल की टीम ने दोनों से पूछताछ की। शाम लगभग 5:15 बजे दोनों भाई लालबाजार से बाहर निकले। आईपीएल मैच खेलने के लिए शमी रविवार को कोलकाता आए थे। मंगलवार को उन्हें अपनी टीम के साथ बेंगलूरु जाना था, लेकिन कोलकाता पुलिस की नोटिस की वजह से वे टीम के साथ बेंगलूरु नही गए थे। सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम शमी बेंगलूरु के लिए रवाना हो गए।

----

हसीन जहां के आरोप

हसीन ने शमी पर बेवफाई, घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोप लगाया है, वहीं उनके बड़े भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप है। हसीन जहां ने शमी की भाभी समां परवीन, बहन सबीना अंजुम और मां अंजुमन आरा बेगम के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया है। इन पर भारतीय दंड विधान (भादवि) की धारा 498ए (दहेज से संबंधित घरेलू ङ्क्षहसा), 323 (मारपीट), 307 (हत्या की कोशिश), 506 (जान से मारने की धमकी), 328 (जहर देना) और 34 (आपराधिक साजिश के तहत सामूहिक अत्याचार) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। हसीम पर भादवि की धारा- 376 (दुष्कर्म) भी लगाया गया है।
---

शमी के पैतृक घर भी जांच को गई थी पुलिस

इससे पहले 17 मार्च को कोलकाता पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित शमी के पैतृक घर जांच के लिए गई थी। पुलिस की टीम एक सप्ताह वहां रहकर जांच-पड़ताल की थी। पुलिस ने शमी के मामा सहित उनके पड़ोसियों, एक नर्सिग होम के नर्स व चिकित्सकों समेत 11 लोगों का बयान रिकार्ड किया था। हसीन ने वहां रहने के दौरान जिस अस्पताल में अपनी जांच कराई थी, वहां के नर्स व चिकित्सक से भी पूछताछ की गई है।