
-जिस कमरे में हसीन का हुआ था दुष्कर्म, कोलकाता पुलिस ने की जांच
-दुबई के जिस होटल में शमी ठहरे थे, उसका सीसीटवी फुटेज मंगवा रही पुलिस
कोलकाता
तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी के बड़े भाई हसीम पर कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोपों की जांच करने कोलकाता पुलिस टीम रविवार को यूपी के अमरोहा में शमी के घर पहुंची। जांच अधिकारियों की टीम में 2 पुरुष व 2 महिला अधिकारी हैं। इनके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भी थी । शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी के बड़े भाई पर जिस कमरे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उस कमरे की जांच , जांच अधिाकरियों ने की । इस मामले में परिवार के सदस्यों से भी अधिकारियों ने पूछताछ की।
----
सीसीटीवी फुटेज मांगा
सूत्रों से जानकारी मिली है कि कोलकाता पुलिस ने दुबई के उक्त होटल से सीसीटीवी फुटेज मांगा है , जिस होटल में शमी ठहरे थे। हसीन ने आरोप लगाया है कि शमी ने इसी होटल में पाकिस्तानी युवती अलीसबा के साथ समय गुजारा था और उससे मैच फिक्सिंग के रुपए लिए थे। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद जांच अधिकारी होटल की गैलरी व लॉन की सीसीटीवी फुटेज मंगाने की तैयारी में हैं। जानकारों का कहना है कि शमी जांच में दोषी पाए गए तो उनके क्रिकेट करियर पर लंबी अवधि के लिए ब्रेक लग सकता है।
रुपए देने के सवाल पर अलीसबा ने कहा कि उन्होंने शमी को कोई रुपया नहीं दिया है। दुबई में वे जिस होटल में ठहरे थे वहां पर उनकी मुलाकात महज 1 घंटे की थी। अलीसबा ने कहा कि शारजहां में उनकी बड़ी बहन रहती हैं। वे अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए दुबई गई थी। इस दौरन शमी अपने निजी दौरे पर दुबई पहुंचे थे । और इन दोनों की मुलाकात हुई।
------------------------------------------------------------------
हसीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की अर्जी लगाई
कोलकाता
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद पिछले कई दिनों से मीडिया में सुर्खियों में है। शमी पर बेवफाई और घरेलू हिंसा जैसे तमाम तरह के आरोप लगाने वाली हसीन इस विवाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हस्तक्षेप चाहती है। वह चाहती हैं कि ममता बनर्जी मामले की जांच पर नजर रखें। इसलिए हसीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की अर्जी लगाई है। हसीन ने रविवार को बताया कि वह सत्य के लिए लड़ रही है। शमी और उनका परिवार बिना किसी वजह के उस पर अत्याचार किया है। सिर्फ इतना ही नहीं सब के सामने उन्हें झूठा साबित कर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। वह सत्य की इस लड़ाई में न केवल ममता बनर्जी का समर्थन चाहती हैं, बल्कि चाहती है कि वे जांच पर नजर रखें। हसीन ने कहा कि वह ममता बनर्जी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताना चाहती हैं।
हसीन ने शमी पर बेवफाई/ घरेलू हिंसा/ मैच फिक्सिंग समेत तमाम तरह के आरोप लगाया है। इसके अलावा शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीम पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। मैच फिक्सिंग के आरोप की जांच बीसीसीआई एवं बाकी आरोपों की जांच कोलकाता पुलिस कर रही है। मैच फिक्सिंग के आरोप की जांच में शनिवार को बीसीसीआई का एक दल कोलकाता आया था। दल के सदस्यों ने लालबाजार में हसीन का बयान रिकार्ड किया। इसके अलावा शमी के घर का भी दौरा किया। शमी के भाई पर लगे दुष्कर्म के आरोप की जांच के लिए कोलकाता पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई है।
इधर शमी ने हसीन पर पहली शादी का राज छुपा कर शादी करने का आरोप लगाया है। शमी ने कहा है कि हसीन ने शादी से पहले उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है और पहले पति से उसकी दो बेटियां हैं। सिर्फ इतना ही नहीं शमी ने हसीन की ओर से लगा गए सभी आरोप को झूठा बाताया है।
-----------
शमी दुनिया का सबसे बुरा इंसान: हसीन
पत्नी हसीन जहां ने अपने पति शमी को दुनिया का सबसे बुरा इंसान का तमगा दिया है। हसीन ने कहा कि अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए वे एक के एक झूठ बोल रहे हैं। हसीन ने कहा कि शमी के लिए रुपया से बढक़र कुछ नहीं। वे रिश्तों को रुपए की तराजू से तौलते हैं।
-----
पहली बार मीडिया के सामने आई अलीसबा
जिस अलीसबा को लेकर शमी व उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच जंग छिड़ी है, उसने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। अलीसाबा ने कहा कि वह शमी की फॉलोवर हैं। इन दोनों की दोस्ती इंस्टॉग्राम पर हुई थी। अलीसबा ने कहा कि शमी एक बेहतर इंसान हैं। उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि शमी की इस लड़ाई में वे उनके साथ हैं ,और जब भी जहां भी उनकी जरूरत होगी वे शमी का साथ देंगी।
Published on:
18 Mar 2018 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
