
नीली बत्ती वाहन को एस्कॉर्ट कर लाखों की लकड़ी की हो रही थी तस्करी, गिरफ्तार 7
सिलीगुड़ी
भारी मात्रा में कीमती लकड़ी की तस्करी के आरोप में सिलीगुड़ी में 7 लोग गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों में एक कस्टम अधिकारी और एक जीएसटी अधीक्षक भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सगुन की लकड़ी से लदे एक ट्रक को नीली बत्ती लगी लाइट से इस्कॉर्ट कर बाहर निकाला जा रहा था।
असम से कोलकाता लाए जाने से पहले वन विभाग ने मंगलवार को करीब 25 लाख रुपए की सागौन की लकड़ी बरामद की थी। पता चला है कि चार दिन पहले एक पंजाब का ट्रक लकड़ी से लदा असम से सिलीगुड़ी आया था। तस्करों ने ट्रक को सिलीगुड़ी के ओलिव जंक्शन के पास चार दिन तक छिपा रखा था। बैकुंठपुर वन विभाग के शालिगारा रेंज के वनकर्मियों ने ट्रक को कल रात कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले रोक लिया। वन कर्मियों ने तस्करी में शामिल होने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अर्नब बोस, विकाश अग्रवाल, नासिर खान, राहील खान, ए मांझी, राकेश रंजन दे और देबाशीष धर शामिल हैं। इनमें देबाशीष धर सीमा शुल्क कार्यालय में कार्यरत थे और यह नाविक जीएसटी अधीक्षक के पद पर थे। वह फिलहाल सस्पेंड है।बैकुंठपुर मंडल के एडीएफओ जयंत मंडल ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है। सरकारी कर्मचारियों का काम इमारती लकड़ी की रक्षा करना होता है लेकिन वे तस्करी में शामिल होते हैं तो यह दुख की बात है। हमने तस्करों से करीब 25 लाख रुपए मूल्य की लकड़ी बरामद की है। इन्हें मिजोरम से कोलकाता लाया जा रहा था। यह देखा जाना बाकी है कि क्या इसमें कोई और शामिल है।
Published on:
05 Aug 2021 08:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
