कोलकाता
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का विरोध प्रदर्शन जारी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तीसरी रैली बुधवार अपरहान 12 बजे हावड़ा मैदान से निकलेगी। इसके पहले दो रैलियां ममता बनर्जी कर चुकी हैं। इन रैलियों के माध्यम से ममता राज्यवासियों को यह संदेश दे रही हैं कि राज्य में शांति कायम रखें। यहां किसी भी तरह से सीएए और एनआरसी को लागू नहीं करने दिया जाएगा।
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, हावड़ा मैदान से डोरिना क्रॉसिंग तक बुधवार को टीएमसी की ओर से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक और रैली निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी करेंगी। यह रैली अपराहन 12 बजे हावड़ा से शुरू होगी। इसमें राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक व सांसदों के अलावा भारी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक हिस्सा लेंगे।
रैली को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हंै। कोलकाता के सभी एंट्री प्वाइंटों पर विशाल पुलिस वाहिनी तैनात रहेगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में निकलने वाली यह रैली दोपहर 12 बजे से हावड़ा मैदान से आरम्भ होगी। रैली के मद्देनजर हावड़ा, राजाबाजार, सियालदह, डोरिना, पार्कसर्कस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ताकी कोई बाहरी व्यक्ति रैली में प्रवेश न कर सके।