10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशनरीज व योगेंद्र यादव के बचाव में उतरीं ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मिशनरीज ऑफ चैरिटी तथा स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव के बचाव में उतर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 12 Jul 2018, 10:02 PM IST

kolkata west bengal

मिशनरीज व योगेंद्र यादव के बचाव में उतरीं ममता

- कहा, मदर टेरेसा की संस्था को बदनाम कर रही भाजपा

- लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष का मुंह बंद करने की कोशिश
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को मिशनरीज ऑफ चैरिटी तथा स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव के बचाव में उतर आईं। उन्होंने भाजपा पर मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी को बदनाम करने का आरोप लगाया तो योगेन्द्र की बहनों के अस्पताल पर ईडी की छापेमारी की तीव्र निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आम चुनाव से पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। तृणमूल प्रमुख ने गुरुवार दोपहर ट्वीट किया कि 2019 के आम चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा बौखलाती नजर आ रही है। राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है। वह योगेन्द्र यादव के परिवार पर आईटी छापेमारी की घोर निंदा करती हैं। ममता ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी की कम्पनी को जेवरात खरीदने के लिए कथित तौर पर नकदी देने की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल पर छापेमारी की साजिश रची गई। ममता ने कहा कि यादव ने किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने और रेवाड़ी में शराब की दुकानों के खिलाफ आंदोलन चलाया है। इस कारण उन्हें भयभीत और चुप कराने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा यह हथकण्डा अपना रही है।

--
ममता ने बोला केंद्र पर हमला

ममता बनर्जी ने मिशनरीज के मुद्दे पर केंद्र तथा भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विदेश में छवि खराब करने के लिए संत मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी को निशाना बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के एक दम्पती को बच्चा बेचने के आरोप में रांची में मिशनरीज की ओर से संचालित संस्था निर्मल हृदय की एक महिला कर्मचारी और एक सिस्टर की गिरफ्तारी हुई है। ममता ने ट्वीट किया कि अब राजनीतिक स्वार्थ को चरितार्थ करने के लिए मदर को भी नहीं बख्शा जा रहा है। दुर्भावनापूर्ण तरीके से मदर और उनकी संस्था को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, जो अत्यंत निंदनीय है।’ सिस्टरों को निशाना बनाने से स्पष्ट है कि भाजपा अब किसी को बख्शना नहीं चाहती। ममता ने कहा कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी को समाज के अत्यंत पिछड़े और निर्धनतम लोगों के लिए काम करने देना चाहिए।