7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदजुबानी की जननी हैं सीएम ममता: अधीर

अणव्रत मंडल के भडक़ाऊ भाषण को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को तृणमूल प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया

2 min read
Google source verification
Adhir Ranjan Chowdhury

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणव्रत मंडल के भडक़ाऊ भाषण को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को तृणमूल प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया।


ममता को बदजुबानी की जननी करार देते हुए अधीर ने कहा कि जब मां की जुबान सही नहीं है तो बच्चों की जुबान कैसे सही होगी। तृणमूल नेता उनका ही अनुसरण करते हैं। अभी ममता बनर्जी सकते में हैं इसलिए अणुब्रत का भाषण उन्हें बुरा लगा और इसके लिए उन्होंने अणुब्रत को फटकार लगाई।


राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देश को नई दिशा दिखाएंगे। आने वाले दिनों में उनके नेतृत्व में देश नई दिशा की ओर अग्रसर होगा।

नई राजनीतिक ताकत गढ़ेंगे राहुल- अधीर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को भाजपा के खिलाफ नई राजनीतिक ताकत के गठन करने में राहुल गांधी के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का दावा किया। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के दूसरे दिन चौैधरी ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नई राजनीतिक शक्ति गठन करने में राहुल गांधी विशेष भूमिका निभा सकते हैं। वे इस दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे हैं। चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनने की खुशी में राज्य भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाल खेला और मिठाइयां बांटी।


दूसरी ओर राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा कि हम राहुल गांधी को बधाई देते हैं। उम्मीद जाहिर की कि उनके दिशानिर्देश में देश में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए कांग्रेस भाजपा और आरएसएस से लड़ाई लड़ेगी और नई ऊंचाई प्राप्त करेगी।

.... तो हम सोना उगाते-ममता
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि अगर पश्चिम बंगाल में झारखण्ड जैसे खनिज पदार्थ होते तो वह राज्य में सोना उगाती। झारखण्ड सीमा से सटे राज्य के पुरुलिया जिले के कोटशिला में जनसभा में उन्होंने कहा कि खनिज पदार्थ के धनी भाजपा शासित झारखण्ड खनिज पदार्थों का सही इस्तेमाल कर राज्य का विकास करने में विफल रहा है। अगर बंगाल में झारखण्ड जैसे खनिज पदार्थ मिलते तो हम राज्य में सोना उगाते।