3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीरभूम में नाबालिग से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, एक फरार

दो दिनों तक उसके साथ हैवानियत कर शुक्रवार की रात बीमार हालत में उसे घर के पास छोड़ गए।

2 min read
Google source verification
BIG NEWS :  फिर शर्मसार हुआ सीएम का गृह जिला , दरिंदों ने 7 वर्षीय लाडो के साथ दुष्कर्म कर की हत्या

BIG NEWS: Then shamed, home district of CM, Darinds raped 7-year-old L

कोलकाता

बीरभूम जिले के सिउड़ी इलाके में 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। हवस के भेडि़ए उसके घर के पास से अगवा कर ले गए। दो दिनों तक उसके साथ हैवानियत कर शुक्रवार की रात बीमार हालत में उसे घर के पास छोड़ गए। परिजनों ने उसे सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी शेख मिठून फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पीडि़ता ने अपने बयान में कहा है कि मिठून उसे घर के पास से खींच कर ले गया था। एक परित्यक्त मकान में उसके साथ हैवानियत की थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आरोपियों के प्रति भारी गुस्सा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

-------------------------

स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र का यौनशोषण

- आरोप स्कूल के दो सुरक्षा प्रहरियों पर, गिरफ्तार
- आसनसोल के सालानपुर की घटना, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता
आसनसोल के सालानपुर इलाके के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के यौनशोषण की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप स्कूल के दो सुरक्षा प्रहरियों पर है। लम्बे समय से दोनों मासूम के साथ घिनौनी हरकत कर रहे थे। शुक्रवार बच्चे ने अपने घरवालों को उनकी हरकतों के बारे में बताया। थोड़े ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। शनिवार को पीडि़त छात्र के परिजनों ने सालानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिर स्कूल के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें अन्य छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए। घटना की खबर पाकर सालानपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने ले जाते समय भडक़े लोगों ने पुलिस के हाथों से छीन कर आरोपियों की जमकर पिटाई की। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पीडि़त बच्चे का कहना है कि दोनों सुरक्षा प्रहरी उसे स्कूल की छत पर ले जाते थे, वहां उसके साथ कुकृत्य करते थे। बच्चे का आरोप है कि उसने स्कूल के प्रधानाध्यापक के पास शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। बच्चे को अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल खिलाफ भी जांच की मांग की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में सालानपुर के सुकांतपल्ली इलाका स्थित उक्त निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और अध्यापकों के खिलाफ भारी गुस्सा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोलकाता में एम.पी. बिड़ला, जी.डी.बिड़ला, और कमला गल्र्स स्कूल में मासूम बच्चियों के साथ कुकृत्य की घटना सामने आई थी। कमला गल्र्स स्कूल मामले में आरोपी स्कूल का सुरक्षा प्रहरी थ