2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mysterious: देवरानी, जेठानी, भतीजी…होठों-नाक के नीचे चोट के निशान और पुरुष कार लेकर भागे

इस केस को लेकर पूरे कोलकाता में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सभी लोग पुलिस के बयानों, घायल के दावों को अपने-अपने तरीके से देख रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 20 Feb 2025, 2:49 AM IST

Crime News

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोलकाता (Kolkata) महानगर ही नहीं ब​ल्कि पूरा प​श्चिम बंगाल और अब देशभर में एक केस चर्चा का विषय बना हुआ है। एक परिवार के छह लोगों को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आई है, उसने सभी को हैरत में डाल दिया है। कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) इस मामले की तह तह पहुंचने के लिए पसीना बहा रही है। पुलिस अभी तय नहीं कर पाई है कि यह मामला आ​​​खिर क्या है। कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वे पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। एक हादसे में घायल कार सवारों में से एक के बयानों ने पुलिस के हो​श उड़ा दिए। उसने कहा कि तीन महिलाओं के शव उसके घर पर पड़े हैं।

दो महिलाओं के हाथों की नसें कटी

पुलिस आयुक्त ने बताया कि नाबालिग लडक़ी के होठों और नाक के नीचे चोट के निशान पाए गए हैं। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि चोट कैसे लगी। मामले की जांच की जा रही है। लडक़ी की मां और चाची रोमी डे और सुदेशना डे के हाथों की नसें कटी हुई थीं। दोनों के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। सडक़ हादसे में घायल प्रणय डे और प्रसून डे और छोटे चचेरे भाई प्रतीप डे को अस्पताल में भती कराया गया है। बुधवार को इनकी कार ईएम बाईपास पर अभिषेक चौराहे के पास एक खंभे से टकरा गई।

घटना रिक्रिएट की जाएगी

दरअसल, कोलकाता के के टेंगरा इलाके में एक परिवार के तीन महिलाओं के शव मिलने और कुछ ही दूरी पर परिवार के तीन सदस्यों के सडक़ हादसे में घायल होने पर बुधवार को सनसनी फैल गई। घायलों में से दो की हालत अत्यंत गंभीर है। एक सदस्य बातचीत करने की स्थिति में है। इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हादसे में घायलों के स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है। ठीक होने पर घटना रिक्रिएट की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़की और घायलों में एक नाबालिग लड़का है। मृतकों के नाम रोमी डे (44) पत्नी प्रसून कुमार डे, सुदेशना डे (39) पत्नी प्रणय डे और प्रियंवदा डे (14) बेटी प्रसून कुमार डे है। हादसे में घायलों के नाम प्रणय डे (44), प्रसून डे (प्रणय का छोटा भाई) और प्रतीप डे (प्रणय डे का पुत्र) है।

कागज काटने वाला एक चाकू मिला

टेंगरा में डे परिवार का चार मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल पर तीन अलग-अलग कमरों में दो महिलाओं और एक किशोरी के शव पाए गए। मौके से कागज काटने वाला एक चाकू भी मिला। पुलिस को संदेह है कि इसका इस्तेमाल हाथ की नस काटने के लिए किया गया होगा। पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। उसकी जानकारी की जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

वर्मा ने बताया कि पुलिस को मिली सारी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। अस्पताल में घायलों के बयानों की पुष्टि की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अस्पताल में इलाज करा रहे नाबालिग लडक़े के हाथ पर भी चोट के निशान हैं। वर्मा ने बताया कि भाइयों प्रणय और प्रसून में से एक के शरीर पर चोट के निशान है। लेकिन अन्य को कुछ खास नहीं हुआ है। जांच की जा रही है कि चोट दुर्घटना से पहले लगी या बाद में। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

प्रणय डे ने पुलिस को बताया कि तीन महिलाओं के शव उनके घर पर पड़े हैं

पुलिस किशोरी समेत दो महिलाओं की मौत के समय को लेकर असमंजस में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले एक दिन से घर के सदस्यों को आवाज दे रहे थे लेकिन, कोई जवाब नहीं मिल रहा था। जांच अधिकारी मौत का समय निर्धारित करने के लिए शव परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के शिकार प्रणय डे ने गरफा थाने की पुलिस को बताया कि परिवार की तीन महिलाओं के शव उनके घर पर पड़े हैं। गरफा थाने की पुलिस ने टेंगरा थाने को इस संबंध में जानकारी दी। प्रणय डे 21/सी अटल सुर रोड, कोलकाता-15, टेंगरा में रहते हैं।

पत्नी को हुआ ‘सिंगर’ से प्यार, घर से भागी, पति दंडवत करते हुए पहुंचा एसपी ऑफिस

दलिया में मिलाकर खाई नींद की गोलियां

संयुक्त पुलिस आयुक्त रूपेश कुमार ने बताया कि पूछताछ से कुछ जानकारी हाथ लगी है। प्रणय डे का कहना है कि सभी ने दलिया में नींद की गोलियां मिलाकर खा लीं। तीन पुरुषों ने घर से कार से निकलकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने आत्महत्या करने के इरादे से अपनी कार को एक खंभे से टकरा दिया। पुलिस को घायलों के बयान से यह जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।