
न्यूटाउन में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, युवक के पास से जब्त हुए कई अत्याधुनिक हथियार
राजारहाट
बंगाल एसटीएफ और नारायणपुर थाने के संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के गिरोह का पता चला। पुलिस ने इसी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बीती रात गुप्त सूत्र से सूचना मिलने पर रबीउल लश्कर (गुटियासरीफ) नाम के शख्स को राजारहाट डेरोजियो कॉलेज से सटे इलाके से गिरफ्तार किया है। युवक के पास से कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है।
शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार के मुंगेर से तमंचा बनाने के उपकरण लाया था। हालांकि नारायणपुर थाने की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद हथियार और हथियार बनाने के उपकरण कहां ले जा रहे थे या इस गिरोह में और कौन शामिल है।
न्यूटाउन में चलती कार में आग
न्यू टाउन में चलती कार में अचानक आग लग गई। उसमें सवार किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकले। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग को काबू में किया। सूत्रों के अनुसार न्यूटाउन के शिरीषबाथन में गुरुवार की रात को अचानक एक कार में आग लग गई। उसमें तीन सवार थे। वे किसी तक से बाहर निकले वैसे ही कार पूरी तरह से आग की गिरफ्त में आ गई।
Updated on:
08 Aug 2021 03:02 pm
Published on:
08 Aug 2021 03:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
