10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराध रोकने के लिए साल्टलेक-न्यूटाउन के रास्ते में उतरेगी प्रमीला वाहिनी

-विधान नगर में अब महिलाएं करेंगी पेट्रोलिंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Vanita Jharkhandi

•

Updated: 2 Aug 2021, 2:20 PM IST

अपराध रोकने के लिए साल्टलेक-न्यूटाउन के रास्ते में उतरेगी प्रमीला वाहिनी

अपराध रोकने के लिए साल्टलेक-न्यूटाउन के रास्ते में उतरेगी प्रमीला वाहिनी



विधाननगर
विधान नगर के रास्ते की सुरक्षा का जिम्मा अब महिला वाहिनी के हाथों में होगी। विधान नगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत साल्टलेक, राजारहाट एवं न्यूटाउन क्षेत्र में महिलाओं के अत्यधिक अत्याचार के मामले बढ़े हैं। पॉर्न शूट को लेकर देह व्यवसाय तक में महिलाएं पीड़ित हैं। विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट इसके लिए सख्त कदम उठाने जा रही हैं । इसलिए तैयार प्रमिला वाहिनी अब पेट्रोलिंग करती नजर आएगी। बाइक पर सवार महिला पुलिस रास्तों पर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगी।

महिलाओं पर बढ़े अत्याचार
हाइटेक सिटी पुलिस व्यवस्था रहने के बावजूद भी काफी अपराध बढ़ रहे हैं। 2017 से 2019 साल में यह संख्या देखकर समझ में आ रहा है कि इलाके में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़े हैं ।
2018 से 2020 साल में विधाननगर पुलिस कमिश्नर इलाके में महिलाओं के विरोध में अपराधों की संख्या 616 मामले दर्ज हुए हैं।
हर थाने में दो महिला पुलिस
प्रमिला वाहिनी की दो महिला पुलिस हर थानों में होगी। साथ ही हाई टेक सिटी में बाइक पर सवार होकर नजर आएगी‌