8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंद, कलकत्ता हाईकोर्ट ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मांगा जवाब

कोलकाता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 23 Mar 2021, 8:16 AM IST

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंद, कलकत्ता हाईकोर्ट ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मांगा जवाब

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंद, कलकत्ता हाईकोर्ट ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मांगा जवाब


पूर्व बर्दवान के एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के बंद होने को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने चिकित्सा केन्द्र के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को तलब किया है। मालूम हो कि बता दें कि पूर्व बर्दवान के हिमबाटी स्थित एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बंद हो गया है। इस केन्द्र में कोविड-19 के पहले ही बुखार, सर्दी, खांसी सहित कई बीमारियों को लेकर चिकित्सा केंद्र में भीड़ होती थी लेकिन कोविड के बाद अब और मरीज बढ़ गए हैं ऐसे में चिकित्सा केंद्र बंद होने के कारण कई मरीजों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ रही है। इस को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने केंद्र के अधिकारियों से जवाब मांगा है । कोर्ट ने जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अगले एक सप्ताह के भीतर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन बेंच को रिपोर्ट सौंपेंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।ब्रिटिशकाल में बर्दवान जिले के जमालपुर ब्लॉक के पंचरा गाँव का प्राथिमक अस्पताल बना था। उसी इलाके के 91 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक गुरुदास चट्टोपाध्याय ने एक याचिका दायर कर अस्पताल में सेवा को बहाल करने की मांग की है।