6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर शमी के खिलाफ पत्नी ने ऑडियो क्लिप का सबूत पेश किया

- दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने हसीन से पूछताछ कर ली जानकारी -शमी ने आरोपों को साबित करने को कहा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Paritosh Dubey

•

Updated: 10 Mar 2018, 11:34 PM IST

kolkata

कोलकाता
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पत्नी हसीन जहां ने शनिवार को मीडिया के समक्ष शमी के खिलाफ बतौर सबूत एक ऑडियो क्लिप जारी किया। हसीन का दावा है कि इसमें शमी और उसके (हसीन) बीचहुई बातचीत के अंश हैं।

इस ऑडियो में कथित तौर पर पाकिस्तानी महिला से होटल में मिलने और उससे रुपए लेने की बात शमी ने सांकेतिक रूप से स्वीकार किया है। हसीन के आरोपों के मद्देनजर इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस की महिला अपराध शाखा (वुमेन ग्रीवांस सेल) कर रही है। शनिवार को लालबाजार में हसीन से कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने करीब २ घंटे तक पूछताछ की । अधिकारियों ने हसीन से उसके वाट्सएप, फेसबुक व शमी से हुई बातचीत का ऑडियो डिटेल्स संग्रह किया है । हसीन के बयान को धारा 164 (भादवि) के तहत रिकार्ड करने के लिए कोलकाता पुलिस सोमवार को अलीपुर कोर्ट में आवेदन करेगी।
शमी आए मीडिया के सामने, रखा अपना पक्ष

शमी ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा है। शमी ने कहा कि उनकी पत्नी ने उन पर जो भी आरोप लगाए हैं, वो बेबुनियाद हैं। वह गलतफहमी की शिकार हुई है। उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को प्रमाणिकता के साथ हसीन को साबित करना होगा। शमी ने कहा कि यह उनके घर का मसला है। वे इस मामले को घर के भीतर सुलझाने की कोशिश करेंगे। अपने भाई पर लगे आरोप पर शमी ने कहा कि इससे गंदा इल्जाम और कुछ नहीं हो सकता। शमी ने कहा कि हसीन ने मीडिया के सामने जो ऑडियो क्लीप जारी किया है, उसकी जांच होनी चाहिए।
हसीन को मिला पिता का साथ

हसीन जहां के पिता शेख महोम्मद ने अपनी बेटी की लड़ाई को जायज बताते हुए उसका साथ देने का निर्णय किया है। वे अपनी बेटी का साथ देने के लिए रविवार को बीरभूम से कोलकाता आएंगे।
तलाकशुदा है हसीन

हसीन जहां की पहली शादी बीरभूम जिले के सनातन पाड़ा के शेख सैफुद्दीन के साथ हुई थी। सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन को ग्लैमर की दुनिया पसंद थी। वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी। 2010 में उन दोनों का तलाक हो गया था।