8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तृणमूल कांग्रेस भाजपा की बी- टीम-अधीर

महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालेगी तृणमूल - शोभनदेव
2 min read
Google source verification
kolkata West bengal

तृणमूल कांग्रेस भाजपा की बी- टीम-अधीर

पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार वृद्धि होने के खिलाफ कांग्रेस की ओर से 10 सितंबर को आहूत भारत बंद का सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बंद का विरोध कर भाजपा का समर्थन कर रही है। असल में तृणमूल कांग्रेस बंगाल में भाजपा की बी-टीम है। वह हर मौके पर भाजपा को मदद पहुंचाती रही है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने चौधरी के बयान को खारिज कर दिया। पार्टी केवरिष्ठ नेता और राज्य के बिजली मंत्री शभनदेव चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ है। पार्टी इसके विरोध में सोमवार को जुलूस निकालेगी, लेकिन भारत बंद का समर्थन नहीं करेगी।
कोलकाता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को तृणमूल कांग्रस पर तीखा वार करते हुए उसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टीम करार दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार वृद्धि होने के खिलाफ कांग्रेस की ओर से 10 सितंबर को आहूत भारत बंद का सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बंद का विरोध कर भाजपा का समर्थन कर रही है। असल में तृणमूल कांग्रेस बंगाल में भाजपा की बी-टीम है। वह हर मौके पर भाजपा को मदद पहुंचाती रही है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने चौधरी के बयान को खारिज कर दिया। पार्टी केवरिष्ठ नेता और राज्य के बिजली मंत्री शभनदेव चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ है। पार्टी इसके विरोध में सोमवार को जुलूस निकालेगी, लेकिन भारत बंद का समर्थन नहीं करेगी। उनकी पार्टी बंद के खिलाफ है। बंद से लोगों, राज्य और राष्ट्र को आर्थिक हानि होती है। इधर भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बोस ने कहा कि पहले से महंगाई कम हुई है। इसके बावजूद लोगों को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ पाने के लिए कांग्रेस पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हुई बढ़ोतरी को मुद्दा बना रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग