10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाओ

वायरल हुए वीडियो में पार्टी कार्यकर्ताओं से बोलते नजर आ रहे हैं तृणमूल नेता अणुब्रत मण्डल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

MANOJ KUMAR SINGH

•

Updated: 3 Sep 2018, 11:06 PM IST

Kolkata West Bengal

भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाओ

फर्जी है वायरल वीडियो- पार्थ चटर्जी

भाजपा ने की मण्डल की गिरफ्तारी की मांग
कोलकाता.

अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणुब्रत मण्डल ने इस बार अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यकर्ताओं को गांजा तस्करी के झूठे मामलों में फंसाने को कहा है। गत रविवार को हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में केस्टो के नाम से मशहूर अणुब्रत के भाषण का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें अणुब्रत, कार्यकर्ताओं से यह कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिस अधिकारियों को लाइन पर लाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को पकडऩे और फंसाने का निर्देश दो। वीडियो में अणुब्रत मण्डल कहते हुए सुने जा रहे हैं कि भाजपा की उस महिला कार्यकर्ता का क्या नाम है, जिसकी कपड़े की दुकान है। उसे गांजा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार करवाओ। वीडियो में मण्डल अपने एक कार्यकर्ता से यह पूछते दिखाई दे रहे हैं कि साफ-साफ बताओ कि क्या तुम भाजपा की उक्त महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार करवा कर मामले को नियंत्रित कर सकते हो। इससे पहले अणुब्रत मण्डल पुलिस पर बमबाजी करने, विपक्षी दलों को खुलेआम धमकाने और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाने वाले भाषण देने के लिए विवादों में रहे हैं। मण्डल ने उक्त वीडियो को फर्जी करार दिया है। लेकिन भाजपा ने इस वीडियो को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा वार किया है। भाजपा ने अणुब्रत मण्डल को गिरफ्तार करने की मांग की है। मण्डल ने कहा कि उक्त वीडियो फर्जी है। उन्हें पता नहीं कि इसे किसने वायरल किया है। जिस महिला को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है वे उस महिला का नाम भी नहीं जानते हैं। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस अणुब्रत मण्डल के साथ खड़ी नजर आई। पार्टी के के राष्ट्रीय महासचिव पार्थ चटर्जी कहा कि मण्डल को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल किया गया है। हालांकि अब तक किसी ने भी उक्त वायर वीडियो की प्रमाणिकता को सही नहीं ठहराया है।