19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / दो बहनों ने की भाई की हत्या, खुद की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास

दो बहनों ने की भाई की हत्या, खुद की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास

- हत्या करने के पीछे के रहस्य को सुलझाने में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Vanita Jharkhandi

•

Updated: 3 Sep 2018, 10:00 PM IST

kolkata west bengal

दो बहनों ने की भाई की हत्या, खुद की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास

सिउड़ी. बीरभूम के मयूरेश्वर थाना के ब्राह्मण पाड़ा गांव में सोमवार की सुबह दो बहनों ने अपने भाई को आग लगा कर जान से मार डाला। उसके बाद दोनों ने खुद के हाथों की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक का नाम वृन्दावन मण्डल(37) है तथा बहनों का नाम साथी मण्डल तथा बानेश्वरी मण्डल है। वृन्दावन मण्डल मुरारई मारुटिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। भाई की हत्या क्यों की गई यह जानने के लिए पुलिस मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार रविवार को जन्माष्टमी के मौके पर पिता प्रभात मण्डल कीर्तन के लिए गए थे। वे सोमवार की सुबह घर पहुंचे तो देखा कि घर की खिड़की से धुआं निकल रहा था। अन्दर जाने पर देखा तो पाया कि बेटा जली हुई अवस्था में पड़ा है और पास के कमरे में दोनों लड़कियां बेहोशी की हालत में पड़ी हैं। प्रभात ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग आए और दोनों लड़कियों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए। प्राथमिक जांच के दौरान व स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर हत्या व आत्महत्या के पीछे का कारण शादी न होना माना जा रहा है। भाई-बहनों की उम्र अधिक होने पर भी तीनों की शादी नहीं हो रही थी। बहनों को लग रहा था कि भाई बड़ा होकर भी शादी नहीं करा रहा है। इसको लेकर सभी में अवसाद था। बहनों ने भाई की हत्या करने की योजना बनाई थी जब भाई की मौत हो गई तब उन्हें डर लगा और वे दोनों भी मरने के लिए हाथ की नस काट ली। दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। वृन्दावन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।