अमरीका में चीनी ड्रग्स ‘मेटामेफटाईन/ एमफेटामाइन टैबलेट’ की तस्करी के रूट और तौर-तरीके के बारे में जानकारी हांसिल करने के लिए अमरीका की ड्रग्स इंफोर्समेन्ट एजेन्सी के अधिकारियों ने कोलकाता स्टेशन से 40 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ पांच चीनी नागरिको के साथ मंगलवार को कड़ी पूछताछ की। अमरीकी एजेन्सी के तीन अधिकारी सुबह लगभग 11:15 बजे पश्चिम बंगाल सीआईडी के मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे और लगभग 4 घंटे तक चीन के ड्रग्स तस्करों के साथ जिरह किए। सीआईडी सूत्रो के अनुसार अमरीका में भी चीनी ड्रग्स की सप्लाई होती है। वहां भी ड्रग्स सेवन करने वाले चीनी ड्रग्स को पार्टी ड्रग्स कहते हैं। अमरीकी एजेन्सी की ने कई रेव पार्टी में रेड कर चीनी ड्रग्स जब्त किया है, लेकिन अमरीका में चीनी ड्रग्स की तस्करी किस रूट से और किस तरीके से किया जाता है, इस बारे में एजेन्सी के पास कोई जानकारी नहीं है। इसलिए ड्रग्स इंफोर्समेन्ट एजेन्सी की टीम उक्त तसक्रों से पूछताछ करने आई है। हालांकि तस्करों से पूछताछ में क्या-क्या जानकारी मिली है, इस बारे में अमरीकी एजेन्सी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में अमरीकी एजेन्सी के अधिकारियों को कई चीनी ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। २९ जून की रात कोलकाता रेवले स्टेशन से 40 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ पांच चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 198 किलोग्राम चीनी ड्रग्स (मेटामेफटाईन/ एमफेटामाइन टैबलेट) जब्त किए गए थे। रात लगभग 11:00 बजे स्टेशन के बाहर खड़ी एक बस के पीछे सभी बैठे थे और ड्रग्स को एक बैग से दूसरे बैग में भर रहे थे, तभी गश्त लगा रहे जीआरपी के जवानों की नजर पड़ गई थी। मामले की जांच सीआईडी कर रही है। पकड़े गए सभी तस्कर चीन के ग्वांगझाऊ प्रदेश के निवासी हैं। वर्ष 2016 से वे भारत में चीनी ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। इनकी निशानदेही पर सीआईडी की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले के नवदा थाना क्षेत्र इलाके में एक जगह छापेमारी की थी। अनुमान है कि वहां चीनी ड्रग्स बनाया जाता था। इस संबंध में जांच अभी जारी है।