23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / बड़ी खबरः बंगाल में मस्जिद में घुसकर नमाजी की हत्या, इलाके में तनाव…

बड़ी खबरः बंगाल में मस्जिद में घुसकर नमाजी की हत्या, इलाके में तनाव…

65 वर्षीय व्यक्ति मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था, तभी हमलावर ने पीछे से उसके सिर पर कुदाल से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना क्षेत्र के बिरोलीपाड़ा गांव की है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 8 Sep 2019, 7:51 PM IST

बड़ी खबरः बंगाल में मस्जिद में घुसकर नमाजी की हत्या, इलाके में तनाव...

बड़ी खबरः बंगाल में मस्जिद में घुसकर नमाजी की हत्या, इलाके में तनाव...

कोलकाता

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मस्जिद (Mosque) में नमाज पढऩे के दौरान 65 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक का नाम हाबील मोमिन है। वह शनिवार की शाम मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था, तभी हमलावर ने पीछे से उसके सिर पर कुदाल से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना क्षेत्र के बिरोलीपाड़ा गांव की है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है।

आरोपी सत्तार रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीन दिनों के लिए रिमाण्ड पर भेज दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात का कारण जानने का प्रयास कर रही है।
मृतक के पुत्र मतिउर रहमान ने बताया कि शनिवार को वह पिता के साथ नमाज अता करने मस्जिद गया था। जिसके बाद वह घर लौट आया था। उसके पिता नमाज अता करने के बाद रोज कुरान का पाठ करने के लिए रुक गए थे, तभी सत्तार ने उनपर कुदाल से प्रहार कर दिया। पिता की चीख सुनकर जब घर से दौड़ कर मस्जिद पहुंचा तो देखा वे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं। सत्तार हाथ में खून से सना कुदाल लिए भागे जा रहा है। वह स्थानीय लोगों की मदद से पिता को नजदीक के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि किसी पुरानी दुश्मनी के कारण सत्तार ने नमाजी हाबील की हत्या की है। हालांकि हाबील के पुत्र मतिउर का दावा है कि उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।