8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता में फंदा लगाकर सात लोगों ने की आत्महत्या

- अलग-अलग स्थानों से शव बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
कोलकाता में फंदा लगाकर सात लोगों ने की आत्महत्या

कोलकाता में फंदा लगाकर सात लोगों ने की आत्महत्या

कोलकाता
बालीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर पसरा मातम अभी छंटा भी नहीं कि पश्चिम बंगाल में की राजधानी कोलकाता में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटककर आत्महत्या करना की सात घटनाएं सामने आ गईं। पहली घटना सुबह लगभर 5ः30 बजे पाटुली थाना इलाके में सामने आई। वैष्णवभगत टाउनशिप से पुलिस ने नरेश साव नामक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटके हालत में बरामद किया। दूसरी घटना सुबह लगभग 8ः00 बजे बेहला थाना क्षेत्र में सामने आई। कैनल रोड इलाके से पुलिस ने नकुल मंडल नामक 70 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटके हालत में बरामद किया।
तीसरी घटना सुबह लगभग 9ः30 बजे बेलियाघाटा थाना क्षेत्र में सामने आई। कालीतल्ला बोस लेन इलाके से पुिलस ने इंनद्रनील कर्मकार नामक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटके हालत में बरामद किया। उसके बाद टालीगंज थाना क्षेत्र के हाजरा रोड से पुलिस ने मोहन पंचपाध्याय नामक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पांचवीं घटना रीजेन्टपार्क थाना क्षेत्र में घटी। मानिक वंद्योपाध्याय सरणी इलाके से पुिलस ने रोहित गुप्ता नाम 19 साल के बच्चे का शव फंदे से लटके हालत में बरामद किया। छठी घटना लेक थाना क्षेत्र में सामने आई। ठाकुरिया रोड इलाके से पुलिस ने सन्नी मंडल नामक 10 साल के बच्चे का शव घर में फंदे से लटके हालत में बरामद किया। सातवीं घटना मोचीपाड़ा थाना क्षेत्र से पी.सी. बोराल स्ट्रीट घलाके में सामने आई। दोपहर लगभग ढाई बजे पुलिस ने टोटन दास नामक एक युवक का शव घर में फंदे से लटके हालत में बरामद किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) शुभंकर सिन्हा विश्वास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी मामले में आत्महत्या विषयक कोघ नोट नहीं मिला है। मामलों की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग