जेटली ने सवाल किया कि अगर एक पुलिस अधिकारी से पूछताछ होनी है तो यह सुपर इमरजेंसी, संघवाद पर हमला या संस्थानों का विनाश कैसे हो गया? ममता बनर्जी कोलकाता में अपने विरोध प्रदर्शन में सभी विपक्षी दलों को इसलिए बुला रही हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के अन्य दावेदारों का इससे ध्यान हटाना चाहती हैं जिससे वह खुद को भारत में विपक्ष के केंद्र में स्थापित कर सकें। जेटली ने सीबीआई की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा था कि केंद्रीय एजेंसियां और संगठन राज्यों में कानूनी रूप से जांच करते हैं। पश्चिम बंगाल में शारीरिक बल प्रयोग कर सीबीआई को उसके अधिकार क्षेत्र के तहत कानूनी रूप से एक अपराध की जांच करने से रोका जा रहा है और उसके अधिकारी को हिरासत में रखा जा रहा है, यह अति निन्दनीय है।