8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस के धक्के से महिला की मौत

आरजीकर अस्पताल की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 18 Mar 2021, 10:05 AM IST

बस के धक्के से महिला की मौत

बस के धक्के से महिला की मौत

कोलकाता

महानगर के उल्टाडांगा थाने इलाके के आरजीकर रोड में मंगलवार रात साढ़े 8 बजे एक निजी बस के धक्के से राहगीर महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम मुन्नी सरकार (45) बताया जा रहा है। वह 21/एच/40/2 दमदम रोड की रहने वाली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात वह सड़क पार कर रही थी। तभी के- 1 रूट की एक निजी बस ने महिला को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को आरजीकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। उल्टाडांगा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाले में डूबने से प्रवासी श्रमिक की मौत
- उल्टाडांगा की घटना
उल्टाडांगा थाने इलाके के कैनल सर्कुलर रोड में मंगलवार शाम को खाल में गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का नाम शिव कुमार (30) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रमिक खाल में कैसे गिरा इसका तो पता नहीं चल पाया है। पर गिरने के बाद वह डूबने लगा व डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।