27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / Kolkata -कोलकाता के वाटगंज से टुकड़े-टुकड़े में बिखरे मिले महिला के अंग, हत्या कर फेंकने की आशंका

Kolkata -कोलकाता के वाटगंज से टुकड़े-टुकड़े में बिखरे मिले महिला के अंग, हत्या कर फेंकने की आशंका

महानगर कोलकाता के मध्य में एक सुनसान जगह से 30-35 साल की एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने काले प्लास्टिक में लिपटे महिला के शरीर के कई हिस्से बरामद किए। इस घटना से कोलकाता के वाटगंज इलाके के सत्या डॉक्टर लेन में हडक़ंप मच गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Krishna Das Parth

•

Updated: 2 Apr 2024, 6:36 PM IST

Kolkata -कोलकाता के वाटगंज से टुकड़े-टुकड़े में बिखरे मिले महिला के अंग, हत्या कर फेंकने की आशंका

Kolkata -कोलकाता के वाटगंज से टुकड़े-टुकड़े में बिखरे मिले महिला के अंग, हत्या कर फेंकने की आशंका


-मौके पर पहुंचे होमिसाइड शाखा के अधिकारी
------
कोलकाता . महानगर कोलकाता के मध्य में एक सुनसान जगह से 30-35 साल की एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने काले प्लास्टिक में लिपटे महिला के शरीर के कई हिस्से बरामद किए। इस घटना से कोलकाता के वाटगंज इलाके के सत्या डॉक्टर लेन में हडक़ंप मच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की पहचान जानने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि महिला की हत्या उस सुनसान जगह पर की गयी है, या कहीं और हत्या कर वाटगंज के इस सुनसान जगह पर फेंक दिया गया है?
जहां से शव बरामद हुआ, वहां एक परित्यक्त मकान है। मकान चारो तरफ दीवार से घिरा हुआ है। कुछ स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आसपास पड़े काले प्लास्टिक को देखा। दुर्गंध के कारण उन्हें संदेह हुआ। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर वह प्लास्टिक बरामद की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पैकेट में महिला के कटे हुए शरीर के हिस्से थे। कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर हरिकृष्ण पाई और होमिसाइड ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव के हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके पर डॉग स्क्वायड की भी टीम पहुंची। पुलिस यह भी देख रही है कि आसपास के घरों में कोई सीसीटीवी फुटेज है या नहीं। जांचकर्ताओं ने कहा कि शरीर के अंग तीन अलग-अलग प्लास्टिक बैग में पाए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के पेट और हाथ का हिस्सा नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर महिला की उम्र 30-35 साल मानी जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि कटा हुआ सिर कहां से आया, स्थानीय लोगों ने कुछ संदिग्ध देखा है या नहीं।