31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking ! दो युवक कार में कर रहे थे ये गंदा काम, संदेह के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई…

असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। कोंडागांव पुलिस पार्टी के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध फोर्ड फिस्टा कार की चेकिंग की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 3 Apr 2018, 7:37 PM IST

पैसे की लालच में दो युवकों को ये काम करना पड़ा महंगा, अब मिलेगी कड़ी सजा...

पैसे की लालच में दो युवकों को ये काम करना पड़ा महंगा, अब मिलेगी कड़ी सजा...

काम करना पड़ा महंगा, अब मिलेगी कड़ी सजा....
[typography_font:14pt;" >कोंडागांव. पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अभिषेक पल्लव भापुसे के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोंडागांव की पुलिस पार्टी के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन फोर्ड फिस्टा कार क्रमांक एमएच 02 बीएम.7140 को संदेह के आधार पर पीछा किया गया। जिसके बाद उस वाहन को राठौर सुपर मार्केट के सामने रोककर पकड़ा गया। जहां वाहन की तलाशी लेने कार की डिक्की में 89 पैकेट गांजा छिपाकर रखा हुआ था। जो पुलिस ने बरामद किया है।

Read More : Breaking ! बस में सवार होकर ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, अचानक हुआ भीषण हादसा, फिर...

ओडि़शा के मलकानगिरी से ले जा रहे थे महाराष्ट्र
वहीं वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। जिन्होने अपना नाम दिनकर त्रयंबक इंगोले पिता त्रयंबक इंगोले उम्र 32 वर्ष निवासी प्रांजल नगर मोठी उमरी अकोला थाना अकोला जिला अकोला महाराष्ट्र एवं अशोक आधार कोली पिता आधार कोली उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सायगव्हान थाना कन्नड़ जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र का होना बताया। दोनों आरोपियों ने अवैध मादक पदार्थ गांजा ओडि़शा के मलकानगिरी से खरीदीकर बिक्री हेतु अकोला महाराष्ट्र ले जाना बताया है।

Read More : Hello - CBI Officer बोल रहा हूं, रफा-दफा करने देनी होगी रकम, फिर जो हुआ सुनकर उड़ जाएंगे होश

10 लाख रुपए का गांजा वाहन समेत जब्त
इस मामले में वाहन से कुल 197. 32 किलोग्राम गांजा जब्त कर मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख रूपए आंका गया है। साथ ही अवैध गांजा के परिवहन में प्रयुक्त वाहन फोर्ड फिस्ता कार भी पुलिस ने जप्त किया है।

Read More : ये है शहर में स्वच्छता अभियान की हकीकत, पहली बारिश ने ही खोल दी पोल, देखें तस्वीर ...

नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 88/2018 धारा 20.बी नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है। आरोपियों को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शरद दुबे, उपनिरीक्षक प्रमोद कश्यप, आरक्षक लखी बघेल, नुमेन्द्र भुआर्य, प्रशांत चौहान, उषा दुग्गा शामिल थे।

Read More : Exclusive ! बेटियों का दर्द सुन रो पड़ेंगे आप, बोली - पिता नहीं आएंगे वापस, अनाथ हो गए हम...