31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : पुलिस ने मार गिराए तीन नक्सली, डीवीसी मेंबर दंपती और एक अन्य शामिल, पढि़ए पूरी खबर

सिरकोंडा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में फोर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 3 Apr 2018, 5:02 PM IST

Naxal terror

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सिरोंचा तहसील के सिरकोंडा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में फोर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। मारे गए नक्सलियों में डीवीसी मेंबर सुनील कुलमेथे और उसकी पत्नी सुनीता भी है।

नक्सलियों से पुलिस का सामना
गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इलाके में मंगलवार की सुबह से फोर्स सर्चिंग पर लगी थी। इसी दौरान सिरकोंडा के जंगल में पहले से मौजूद नक्सलियों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही। इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

चलाया गया सर्च अभियान
सिरोंचा तहसील के इस जंगल में पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो उसे तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक डिविजनल कमेटी मेंबर सुनील कुलमेथे है और दूसरी उसकी पत्नी सुनीता है। तीसरे नक्सली की पहचान स्वरूपा उर्फ आमसी पोचा तलांडी के रूप में की गई है।

38 लाख का इनामी था
महाराष्ट्र के अलावा इसकी सीमा से लगे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में डिविजनल कमेटी मेंबर सुनील का आतंक फैला हुआ था। सुनील पर महाराष्ट्र पुलिस ने आठ लाख रूपए का इनाम रखा था जबकि अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में इस पर 30 लाख रुपए का इनाम था। यानि कुल मिलाकर इस पर 38 लाख रुपए का इनाम था।

एक सप्ताह में मारे गए पांच नक्सली
गढ़चिरौली पुलिस नक्सल मोर्चे पर लगातार बेहतर काम कर रही है। मार्च महीने में 25 मार्च को तारखेला कोटमी क्षेत्र के मेंढरी जंगल में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई थी। इसके बाद 30 मार्च को धनोरा तालुका के गुमड़ी जंगल में एक और नक्सली मारा गया था। अब 3 अप्रैल को एक साथ तीन नक्सलियों को मार गिराने में फोर्स ने सफलता हासिल की है। इस तरह 10 दिनों के भीतर 5 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।