1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनसंपर्क यात्रा : पहले भाजपाइयों ने मां से मांगा आशीर्वाद, फिर जनता के सामने कहीं ये बातें…

सरकार हर वर्ग के लिए कर रही है काम, यात्रा के दौरान लोगों को योजनाओं से करवाया परिचित। भाजपाई 18 दिन में पूरा करेंगे विस क्षेत्र का दौरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 12 Mar 2018, 8:17 PM IST

पदयात्रा से पहले पार्टी ने लिया मां का आशीर्वाद, फिर लोगों को बताई विकास की गाथा...

पदयात्रा से पहले पार्टी ने लिया मां का आशीर्वाद, फिर लोगों को बताई विकास की गाथा...

पदयात्रा से पहले पार्टी ने लिया मां का आशीर्वाद, फिर लोगों को बताई विकास की गाथा...

कोण्डागांव. भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने जिले के अपने दोनों विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जनसंपर्क पदयात्रा का बिगुल फूंका। कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र में नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष लता उसेंडी व जिलाध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में भाजपा के दक्षिण ग्रामीण मंडल मुनगापदर से पदयात्रा की शुरूआत की।

शीतला माता का दर्शन कर शुरू की पदयात्रा
ज्ञात हो कि स्थानीय माता शीतला के दर्शन के बाद पहले दिन यह पदयात्रा पांच पंचायत करनपुर, मोहल्लई, मुनगापदर, माकड़ी होते हुए घोड़ागांव पहुंची। भाजपाई ग्रामीणों से विचार-विमर्श व चर्चा-परिचर्चा करते रहे। पदयात्रा का नेतृत्व कर रही लता उसेण्डी ने कहा कि हम लोगों तक पहुंच भाजपा सरकार की योजनाओं के साथ ही आम जनता के लिए किए जा रहे अच्छे कार्यो से उन्हें परिचित करवाएंगे। भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। किस राजनीतिक पार्टी ने क्या-क्या विकास कार्य किया है। यह सब कुछ जनता के सामने हैं। इस मौके पर गोपाल दीक्षित, दिलीप दीवान, जितेंद्र सुराना, बालसिंग बघेल, प्रेमसिंग नाग, लखन मौर्य, महादेव, झुमुकलाल नाग, करूण नाइक, कृष्णा दीवान, प्रतोष त्रिपाठी, दिपेश आरोरा, संजय मोदी, अश्वनी पांडे समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

सात गांव का किया दौरा
पदयात्रा के दूसरे दिन सोमवार को घोड़ागंाव से निकलकर वनउसरी, जोबा, सुकूरपाल, दहीकोंगा, राजागांव होते हुए बाखरा पहुचेंगी जहां रात्रि विश्राम होगा। इस पूरे दिन की पदयात्रा की कमान लक्ष्मण कश्यप संभाल रहे हैं।

12 किमी पदयात्रा कर जानी समस्या व शिकायतें
इधर केशकाल में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क यात्रा के पहले दिन मण्डल विश्रामपुरी प्रदेश महामंत्री व पदयात्रा प्रभारी सुभाउ कश्यप व पूर्व विधायक सेवकराम नेताम के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विश्रामपुरी से लिहागांव तक 12 किमी की पदयात्रा की। इस दौरान विश्रामपुरी, पेन्ड्रावण्ड, बाड़ागांव, कुर्रुभाट, होनावण्डी, मैनपुर, पारोण्ड, लिहागांव के ग्रामीणों से भाजपाई रूबरु हुए। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। उनकी समस्या जानी व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यदि कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उन समस्याओं से भी अवगत हुए। लोगों ने बताया, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभन्वित होकर वे काफी उत्साहित हैं। यह सुनकर संपर्ककर्ताओं ने हर्ष जाहीर किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में भाजपाई शामिल हुए।