
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची केशकाल, सड़क पर गड्ढों के लिए नेताओं ने कही ये बात, देखें video
केशकाल। CG News : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा गुरुवार शाम केशकाल पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में आतिशबाजी कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा की मुख्य वाहन में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, केदार कश्यप, लता उसेंडी सवार थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार, बेरोजगारी भत्ता, धान के समर्थन मूल्य व गौठान योजना को लेकर सीएम भुपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।
वहीं सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ में पुनः हमारी सरकार बनती है तो हम अधूरे पड़े बायपास मार्ग का काम पुनः शुरू करवाएंगे। साथ ही बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाट का चैड़ीकरण भी करवाया जाएगा।
Published on:
14 Sept 2023 06:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
