
CG Board 2025 Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस बार जिले के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 सूची में बाजी मारी है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी टॉप-10 सूची में 12वीं कक्षा में जहां 7 छात्राओं ने स्थान बनाया है, वहीं 10वीं की सूची में 17 में से 14 स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए हैं।
12वीं बोर्ड परीक्षा में शिवानी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जामकोट पारा कोंडागांव की छात्रा शिवानी ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल का जैनब पारेख रहा जिन्हें 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव की निशा पांडेय ने 92.40 प्रतिशत के साथ जगह बनाई।
वहीं, 10वीं कक्षा में आदिदेव सोनवानी ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले में टॉप किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल के आदिदेव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मुस्कान देवांगन और याशिका चौधरी रहीं, जिन्होंने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का प्रदर्शन भी जिले में उत्कृष्ट रहा है, जिन्होंने अधिकांश टॉपर्स तैयार किए। शिक्षा क्षेत्र में यह सफलता जिले के लिए गौरव की बात है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
8 May 2025, 12:13 PM IST
Published on:
8 May 2025, 12:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़




