कोंडागांव. Sucide in Chhattisgarh: इंद्रावती नदी के छोटा पुल के पास बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक में जा रही एक युवती ने इंद्रावती में छलांग लगा दी। घटना के बाद युवती को बचाने यहां तैनात गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई, जिसके बाद 15 मिनट की मशक्कत के बाद जान में खेलकर इन्होंने युवती को बचा लिया।