31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hello – CBI Officer बोल रहा हूं, रफा-दफा करने देनी होगी इतनी रकम, फिर जो हुआ सुनकर उड़ जाएंगे होश

जांच बैठने की बात कहते मामला रफा-दफा कराने मांग रहा था लॉखों रुपए। फिर सचिव व कोतवाली पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया फर्जी अफसर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 30 Mar 2018, 11:29 AM IST

बड़ी खबर : खुद को CBI Officer बताकर मांगता था लाखों रुपए, पहली किश्त लेते पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

बड़ी खबर : खुद को CBI Officer बताकर मांगता था लाखों रुपए, पहली किश्त लेते पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

बड़ी खबर : खुद को CBI Officer बताकर मांगता था लाखों रुपए, पहली किश्त लेते पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

कोण्डागांव. जिले के एक पंचायत सचिव को सीबीआई अफसर बनकर डराने धमकाने वाले युवक को सचिव की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने धर दबोच लिया है। कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि मर्दापाल इलाके के कुदूर पंचायत सचिव लक्ष्मीनाथ पोयाम पिता स्व. रामनाथ ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई की उसे एक युवक सीबीआई अधिकारी बनकर जांच चलने की बात कहते उससे पैसे की मॉग कर रहा हैं।

Read More : Breaking ! नक्सली फरमान - सड़क निर्माण करोगे तो जलेगी गाडिय़ां, फिर मिलेगी मौत की सजा

कॉल डिटेल से शुरू की खोजबीन
सूचना पर कोतवाली पुलिस सर्तक हो गई और प्रार्थी लक्ष्मी पोयाम को बार-बार किए गए कॉल डिलेट निकालकर उसकी खोजबीन शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी व एएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई।

Read More : OMG ! सड़क हादसे में एक की थम गई सांसें, कई घायल लहूलुहान होकर पहुंचे अस्पताल

पहली किश्त लेते समय पकड़ाया फर्जी अफसर
कोतवाली ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही में लक्ष्मी ने इस फर्जी सीबीआई अफसर को डिमांड किए गए राशि की पहली किश्त के रूप में रकम देेने उसे बुलवाया। इस पर कथित सीबीआई अधिकारी ने उसे जोधरापदर एनीकट के पास पैसे लेकर आने को कहा। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को फर्जी सीबीआई अफसर बनकर डराते हुए उगाही करने वाले सरगीपाल निवासी विजय यादव पिता स्व. परसूराम यादव का रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

Read More : BIG BREAKING ! नक्सलियों ने पूर्व साथियों की कर दी हत्या, पर्चा फेंक कहा - इसकी सजा सिर्फ मौत

लालच में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारा
आरोपी विजय यादव ने लालच में आकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की हैं। आरोपी पर धारा 170, 385 के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं। इस कार्यवाही में कृष्णा साहू, भूषण चंद्राकर, रितुराज, नरेद्र नेताम, जयमन मंडावी शामिल रहे।