
Keshkal Ghat: एक बार फिर से शनिवार को केशकाल घाटी से लेकर केशकाल शहर के भीतर तक सुबह 6बजे से जाम लग गया और लगभग ढाई घंटे तक आवागमन अवरूद्ध रहा। भारी-भरकम मशीनरी लादकर केशकाल घाटी के घुमावदार सड़क पर चढ़ने वाले ट्राला के चलते घाटी मार्ग से अन्य वाहनों का गुजर पाना मुश्किल भरा हो गया, जिसके चलते घाटी के उपर नीचे दोनों तरफ भारी वाहनों की लम्बी लाईन लग गई।
मार्ग अवरूद्ध होने और वाहनों की लम्बी कतार लगने से सबसे बुरी स्थिति केशकाल नगर के भीतर बन जाती है। केशकाल के विश्रामपुरी तिराहे से लेकर केशकाल नगर के भीतर दूपहिया वाहन से या पैदल चलना भी मुश्किल भरा और खतरनाक हो जाता है क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों पटरी तक कबाड़ सामान रख देने अनुपयोगी वाहन खड़ी कर देने एवं दुकानदारों द्वारा कब्जा कर लेने से सड़क संकरा हो गया है।
Keshkal Ghat: केशकाल नगर के भीतर हर तिगड्डे चौराहे पर बेखौफ कब्जा कर लिए जाने से केशकाल में रह रहकर आवागमन अवरूद्ध होना और दुर्घटना घटित होना आम बात हो गई है फिर भी विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा इस ओर गौर नहीं किया जा रहा है।
Updated on:
27 Apr 2025, 12:27 PM IST
Published on:
27 Apr 2025, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.