भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी के द्वारा इलाके में फेंके गए पर्चे में यूक्रेन पर साम्राज्यवादी रूस के आक्रमणकारी युद्ध को बंद करो, जो भी निकों कंपनी का दलाल या शासन प्रशासन का एजेंट बनकर काम करेगा उनको सागर साहू जैसे मौत की सजा मिलेगी का लेख किया गया है। ज्ञात हो कि, सरकार जहां नक्सल गतिविधियों में कमी लाने का दावा कर रही है। वहीँ, नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल दिखने लगा है।