
डिमाइनिंग कर रही टीम
Kondagaon Naxalism: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने बयानार थाना क्षेत्र के सड़क पर 10 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। IED बम मिलने के पश्चात पुलिस फोर्स(Police force) एवं बम डिस्पोजल टीम ने आईईडी को मौके पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नक्सल प्रभावित इलाका बयानार से पेरमापाल जाने के निर्माणाधीन रोड में मडानार एवं पेरमापाल के बीच आईडी लगाने की सूचना मिली थी। जिसपर एसपी दिव्यांग पटेल ने आईईडी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने तत्काल बम डिस्पोजल टीम(bomb disposal team) एवं थाना बयानार की फोर्स को आईईडी लगने के संभावित स्थानों पर डिमाइनिंग करने निर्देशित किया।
फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत
शनिवार को बम डिस्पोजल टीम को डिमाइनिंग(demining) के दौरान बयानार से पेरमापाल जाने के रास्ते में डोकरी घाट के पास सड़क पर 10 किलो का जिंदा आईईडी लगा हुआ मिला। माओवादियों द्वारा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह विस्फोटक बम लगाया था।
विस्फोट कर किया नष्ट
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी(IED) से बड़ी दुर्घटना रोकने के लिए बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे बयानार थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।
बता दें कि बस्तर संभाग(Bastar Naxalism)के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली आए दिन जघन्य घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। कभी किसी निर्माण कार्य में लगे वाहन को आग के हवाले कर देते हैं तो कभी किसी ग्रामीण की मुखबिरी के शक में हत्या कर देते हैं। अब इस बीच नक्सलियों(Naxalites) ने फ़ोर्स को नुक्सान पहुंचाने की नीयत से इस कायराना करतूत को अंजाम दिया है।
Published on:
4 Feb 2023, 2:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.