30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तों का कत्ल ! गोली मारकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, इस बात पर आया गुस्सा, इलाके में दहशत

Crime News : भरमार बंदूक से मारकर छोटेभाई की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी को माकड़ी पुलिस ने गिरफ्तार लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Nov 2023, 10:07 AM IST

गोली मारकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

गोली मारकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

कोंडागांव। Crime News : भरमार बंदूक से मारकर छोटेभाई की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी को माकड़ी पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 6 नवंबर 2023 की रात तकरीबन 08:30 बजे की है। आरोपी नंदकुमार नाग अपने पिता मंगलूराम नाग से समाज में मिलवाने की बात को लेकर गाली-गलौज झगड़ा विवाद कर रहा था।

यह भी पढ़ें : छठ महापर्व 2023 : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व, 36 घंटे बाद महिलाओं ने खोला निर्जला व्रत, देखें घाट की तस्वीरें..

आरोपी नंदकुमार नाग की पत्नी पुनीता नाग अपने पति को समझा रही थी। उसी समय नंदकुमार नाग के छोटे भाई राजेन्द्र नाग की पत्नी रोहिणी नाग अपने पति राजेन्द्र नाग को फोन करके बुलाई, राजेन्द्र नाग घर पहुंचकर अपने बड़े भाई नंदकुमार नाग को झगड़ा नही करने और जो भी बात है कल सुबह बात करने के संबंध में समझा रहा था। तभी आरोपी ने आवेश में आकर घर के अन्दर जाकर वहां रखे अपने अवैध भरमार बन्दूक को घर से निकाल कर आया और आंगन में खड़े अपने छोटे भाई राजेन्द्र नाग के ऊपर चला दिया। भरमार बन्दूक का छर्रा राजेन्द्र नाग के छाती पर जा लगा, जिससे घटना स्थल पर ही राजेन्द्र नाग की मृत्यु हो गई। आरोपी नंदकुमार नाग घटना कारित कर घर के बाड़ी तरफ से खेत जंगल की ओर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : Half Yearly Exam : बोर्ड एग्जाम की तरह स्कूलों में होगी छमाही परीक्षा, इस डेट में होगा एग्जाम, आएंगे ऐसे प्रश्न..

जिस पर रोहिणी नाग के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 63/2023 धारा 302 भादवि 25,27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी नंदकुमार नाग को पयाप्र्त साक्ष्य सबूत के आधार पर आज दिनांक 19 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया।