8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हसदेव नदी के तट पर प्रज्जवलित हाेंगे 11 हजार दीप, होगी महाआरती

आज कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाएगी। यह पर्व दीपावली के 15 दिन बाद मनायी जाती है। मान्यता है कि देवी देवता देव दिवाली मनाने के लिए कांशी (बनारस) आते हैं। इस दिन नदियाें और तालाबों में दीप दान की परंपरा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajesh Kumar kumar

•

Updated: 27 Nov 2023, 12:03 PM IST

हसदेव नदी के तट पर प्रज्जवलित हाेंगे 11 हजार दीप, होगी महाआरती

हसदेव नदी के तट पर प्रज्जवलित हाेंगे 11 हजार दीप, होगी महाआरती

कोरबा में इस साल देव दिवाली हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हसदेव नदी के तट पर सर्वमंगला मंदिर के पास देव दिवाली का आयोजन किया जा रहा है। 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। नदी तट पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। दूध से जीवन दायनी हसदेव नदी का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। पटाखें फोडें जाएंगे। कोरबा में देव दिवाली का आयोजन हिन्दू क्रांति सेना ने किया है। इसके लिए हसदेव नदी घाट की साफ सफाई की गई है। रंग बिरंगे आकर्षक लाइट लगाए गए हैं। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होगा। बनारस से आए पंडित देव दिवाली पर हसदेव नदी की महाआरती करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगाें के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए समिति की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।

दोपहर तीन बजे से सर्वमंगला मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

देव दिवाली पर श्रृद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। दोपहर तीन बजे से सर्वमंगला मार्ग पर छोटी बड़ी गाड़ियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। तीन बजे से इस मार्ग पर गाड़ियां नहीं चलेंगी। बिलासपुर की ओर से कोरबा आने वाली गाड़ियां तरदा से हसदेव नहर के रास्ते सर्वमंगला नहीं आएंगे। उन्हें उरगा होकर कोरबा आने के लिए कहा गया है। कोरबा रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले लोगाें को सुनालिया नहर चौक के पास स्थित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करनी होगी। कुसमुंडा की ओर से आने वाली गाड़ियां बरमपुर हाई स्कूल में खड़ी होंगी। बांकीमोंगरा दीपका की ओर से कोरबा आने वाले को एनटीपीसी होकर आने के लिए कहा गया है।