
श्री दिगंबर जैन मंदिर में मनाया जा रहा पर्यूषण पर्व, स्पर्धा का भी हुआ आयोजन
कोरबा. बुधवारी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सांगानेर से पंडित विकास सिंघई शास्त्री जी पधारे हुए हैं। उन्होंने त्याग धर्म व दान के बारे में लोगों को बताया। रात्रि में वर्तमान शिक्षा में संस्कारों का अभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के निर्णायक एनडी शास्त्री एवं सुधीर जैन थे। प्रतियोगिता का संचालन जैन मिलन समिति के सांस्कृतिक सचिव मनीष जैन ने किया एवं प्रतियोगिता में सौम्या, पारस आदि ,वीरेंद्र नारद , अखिलेश, दीपांशु एवं रिया जैन आदि ने भाग लिया।
Updated on:
21 Sept 2018 09:42 pm
Published on:
21 Sept 2018 09:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
