कोरबा.भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कोरबा की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों से दस हजार पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी ने बताया कि सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने स्तर पर समूहों में सभा में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रायपुर में भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उद्बोधन सुनने के लिए मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी पहुंचे थे।