कोरबा. टीपी नगर के ज्वेलर्स के सात वर्षीय पुत्र को घर के बाहर से अगवा कर फिरौती मांगने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। व्यापारी को जिस नंबर से कॉल करके सात लाख की फिरौती मांगी गई थी, उसकी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को दर्री क्षेत्र से पकड़ा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच पता चला है कि व्यापारी ने छह लाख १८ हजार रुपए देकर पुत्र को अपहरणकर्ताओं की चंगुल से छुटाया था। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।