कोरबा. हरदीबाजार के एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने १२ पेटी पटाखा जब्त किया है। इसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हरदीबाजार पुरानी बस्ती निवासी ऋषभ गुरूद्वान के मकान में पटाखा का भंडारण होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मकान की तलाशी ली। अलग-अलग कार्टून में करीब १२ पेटी पटाखा मिला। पुलिस ने पटाखा के मालिक ऋषभ को पकड़ लिया। उसके खिलाफ हरदीबाजार चौकी में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।